| Google free image |
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच सीरीज का फैसला करेगा और भारतीय टीम मैनेजमेंट इस अहम मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को खराब प्रदर्शन के चलते बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह दिल्ली के खिलाड़ी आयुष बदोनी को मौका मिल सकता है। वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11?
फॉर्म में नहीं हैं जडेजासीनियर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, जिन्होंने अब तक पांच वनडे मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया है, उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। जडेजा ने सीरीज के अब तक खेले गए दो मैचों में कोई भी विकेट नहीं लिया है। राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे में उनका प्रदर्शन बल्ले से भी निराशाजनक रहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी काफी आलोचना की थी।
जडेजा की जगह, भारतीय टीम मैनेजमेंट दिल्ली के खिलाड़ी आयुष बदोनी को मौका देने पर विचार कर सकती है। बदोनी को चोटिल वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था। वह एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं और स्पिन गेंदबाजी से भी टीम को योगदान दे सकते हैं। यह दाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए छठे गेंदबाज का विकल्प बन सकते हैं।
Tags:
Cricket