जिस IMF से बार-बार कर्ज मांगता है पाकिस्तान, उसने भारत को बताया दुनिया की आर्थिक तरक्की का इंजन

IMF से लिया गया है

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का प्रमुख विकास इंजन बताया है, जिसकी आर्थिक स्थिति मजबूत और टिकाऊ है। प्रवक्ता जूली कोज़ाक ने कहा कि भारत के नवीनतम आर्थिक आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं। IMF ने पहले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6.6% वृद्धि का अनुमान लगाया था, लेकिन तीसरी तिमाही की मजबूत वृद्धि के कारण जल्द ही इस अनुमान को संशोधित कर ऊपर किया जाएगा।

{getToc} $title={मुख्य बिंदु}

अंतरराष्ट्रीय संस्था से पाकिस्तान बार-बार कर्ज मांगता है उसने भारत को दुनिया को आर्थिक इंजन बताया है। दरअसल, इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के अनुसार, भारत ग्लोबल इकोनॉमी के लिए एक अहम ग्रोथ इंजन बना हुआ है, और इसका इकोनॉमिक परफॉर्मेंस मजबूत और टिकाऊ बना हुआ है। IMF की प्रवक्ता जूली कोज़ाक ने गुरुवार को एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान भारत के बढ़ते महत्व पर ज़ोर दिया।

उन्होंने कहा कि भारत से आए लेटेस्ट आर्थिक डेटा उम्मीद से ज़्यादा मज़बूत रहे हैं, जिससे ग्लोबल ग्रोथ में एक बड़े ड्राइवर के तौर पर देश की भूमिका और मज़बूत हुई है।

भारत पर गलता साबित हुआ IMF का अनुमान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रवक्ता ने कहा, "हमने भारत में जो देखा है, वह यह है कि भारत दुनिया के लिए एक प्रमुख ग्रोथ इंजन है। 2025 में भारत की ग्रोथ को लेक जब हमने आर्टिकल IV स्टाफ रिपोर्ट बनाई थी, तब हमने फिस्कल ईयर 25-26 के लिए 6.6 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान लगाया था, जो मजबूत कंजम्पशन ग्रोथ पर आधारित है।"

जल्द जारी करेंगे संशोधित GDP अनुमान

उन्होंने आगे बताया कि आर्टिकल IV रिपोर्ट जारी होने के बाद से भारत की तीसरी तिमाही की ग्रोथ उम्मीद से ज़्यादा मज़बूत रही है। इस डेवलपमेंट से इस बात की संभावना बढ़ गई है कि IMF जल्द ही भारत के लिए अपनी ग्रोथ के अनुमान को ऊपर की ओर रिवाइज कर सकता है।

जूली कोज़ैक ने कहा, "हमने तब से देखा है कि भारत में तीसरी तिमाही की ग्रोथ उम्मीद से ज़्यादा मज़बूत रही है, और इससे यह संभावना बनती है कि हम आगे चलकर अपने पूर्वानुमान को अपग्रेड करेंगे।"

और नया पुराने