जयपुर की सड़क पर पहली बार सेना की ताकत का प्रदर्शन, टैंक–तोप और मिसाइलों ने खींचा ध्यान

जयपुर: जयपुर के जगतपुरा स्थित महल रोड पर 78वां सेना दिवस मनाया जा रहा है। पहली बार सैनिक छावनी के बाहर आर्मी की परेड हो रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह है। परेड शुरू होने से पहले 10 मिनट का अवॉर्ड समारोह हुआ, जिसमें वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। इसके बाद सेना परेड शुरू हुई, जो सुबह 11:25 बजे तक चलेगी।

{getToc} $title={Table of Contents}

परेड स्थल पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) अनिल चौहान, मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी सहित कई गणमान्य व सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है। सेना की ऐतिहासिक परेड को देखने के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा लोग पहुंचे है।

इससे पहले सुबह 9 बजे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, डिप्टी चीफ ऑफ नेवल स्टॉफ एवं एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एडवांस्ड मुख्यालय पश्चिमी वायु कमान के साथ आर्मी एरिया स्थित प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वे एयर कैवेलकेड से परेड स्थल पहुंचे।

और नया पुराने